GA4-314340326 गिरिडीह के SNCU वार्ड में आग से हड़कंप, स्टाफ की सूझबूझ से बचे दर्जनों नवजात, 2 की हालत गंभीर

गिरिडीह के SNCU वार्ड में आग से हड़कंप, स्टाफ की सूझबूझ से बचे दर्जनों नवजात, 2 की हालत गंभीर

 

Fire in Giridih's SNCU ward sparks panic; staff's presence of mind saves dozens of newborns, two in critical condition

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के चेताडीह स्थित मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में अचानक आग लग गई। वार्ड में धुआं भरते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

हालांकि अस्पताल कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। धुआं उठते ही ड्यूटी पर तैनात नर्सों और स्टाफ ने बिना देर किए SNCU में भर्ती सभी नवजात शिशुओं को गोद में उठाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अगर कुछ मिनट की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। सूचना पर अस्पताल अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

ऑक्सीजन पर थे दो नवजात, हालत नाजुक

हादसे के समय SNCU में ऑक्सीजन सपोर्ट पर दो नवजात भर्ती थे। धुएं की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई है। दोनों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है। अन्य सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने