GA4-314340326 गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत में 80 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 7.64 करोड़ की वसूली

गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत में 80 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 7.64 करोड़ की वसूली

 पीड़ितों के बीच 4.28 करोड़ के चेक बांटे गए, हाईकोर्ट जज ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

Over 80,000 cases settled at the National Lok Adalat in Giridih, recovery of Rs 7.64 crore
महिला को चेक प्रदान करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश।
अमित सहाय / गिरिडीह : व्यवहार न्यायालय, गिरिडीह में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड मामलों का निष्पादन हुआ। इस दौरान कुल 73967 प्री-लिटिगेशन और 6692 लंबित मामले, यानी कुल 80659 मामलों का निपटारा किया गया। इसमें 7 करोड़ 64 लाख 76 हजार 343 रुपये की राजस्व वसूली और समझौता राशि प्राप्त हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत का ऑनलाइन उद्घाटन झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश सह झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। इसका सीधा प्रसारण गिरिडीह न्यायमंडल में देखा गया।

प्रधान जिला जज बोले- लोक अदालत से सबको लाभ

उद्घाटन के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष DLSA गिरिडीह, मार्तंड प्रताप मिश्रा ने कहा कि नालसा, नई दिल्ली के निर्देश पर यह वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत है। इससे पक्षकारों को त्वरित न्याय मिलता है और न्यायालयों का बोझ कम होता है। इसमें आपराधिक सुलहनीय, सिविल, बैंक, मोटर दुर्घटना क्लेम, बिजली, वन, उत्पाद, माप-तौल जैसे मामलों का निपटारा किया गया।

इस दौरान मोटर दुर्घटना वाद के पीड़ितों को 4 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक के चेक प्रदान किए गए। साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से कई लाभुकों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की परिसंपत्तियां भी बांटी गईं। लोक अदालत के लिए प्रधान जिला जज के निर्देश पर कुल 13 पीठों का गठन किया गया था। सभी पीठों ने अपने-अपने आवंटित मामलों की सुनवाई की। कार्यक्रम का संचालन DLSA के प्रभारी सचिव शरत निशिकांत कुजूर ने किया। मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संतोष कुमार सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी और पारा लीगल वॉलंटियर्स मौजूद थे।






Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم