GA4-314340326 गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे NHA के CEO सुनील वर्णवाल, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे NHA के CEO सुनील वर्णवाल, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

आयुष्मान कार्ड मिशन मोड में बनाने का निर्देश, मरीजों से भी की बात

NHA CEO Sunil Varnwal reached Giridih Sadar Hospital and took stock of health facilities.
गिरिडीह सदर अस्पताल का जायजा लेते सुनील कुमार वर्णवाल।
गिरिडीह : नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी सह नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के CEO सुनील कुमार वर्णवाल ने शुक्रवार को गिरिडीह सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर बेड की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बात कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक भी लिया।

आयुष्मान योजना पर विशेष जोर

वर्णवाल ने आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की विशेष समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की प्रगति, योजना से जुड़े मरीजों की संख्या और लाभुकों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड मिशन मोड में बनाया जाए, ताकि कोई भी पात्र मरीज योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने को भी कहा।

पोषण और गैर-संचारी रोगों पर फोकस

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत उन्होंने स्वास्थ्य एवं पोषण इंडिकेटर्स की भी समीक्षा की। गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, संस्थागत प्रसव, बच्चों का टीकाकरण, SAM/MAM बच्चों की पहचान और उपचार, साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर और हाइपरटेंशन जैसे गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग को तेज करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी सुविधाओं का नियमित अनुश्रवण हो और कमियों को प्राथमिकता पर दूर किया जाए। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने