GA4-314340326 सफलता का कोई शॉर्टकर्ट नहीं होता: कुलपति

सफलता का कोई शॉर्टकर्ट नहीं होता: कुलपति

angara(ranchi) कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में मंगलवार को नवनामांकित विद्यार्थियों के लिए 21 दिवसीय ओरिएंटशन कम इंडक्शन प्रोग्राम की शुरुआत समारोह पूर्वक हुआ। मुख्य अतिथि जेयूटी के कुलपति डॉ डीके सिंह थे। कुलपति डा. सिंह ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकर्ट नहीं होता। मन लगाकर पढ़ाई करें, जिज्ञासु बने और एआई जैसे टूल्स पर निर्भर न होकर अपने भीतर क्रिटिकल थिंकिंग के गुण विकसित करें। उन्होंने विवि द्वारा विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम के अलावे माइनॉर डिग्री जैसे कोर्स चलाये जाने की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि चीफ फैक्ट्री इंस्पेक्टर झारखण्ड मनीष कुमार सिन्हा, अस्सिस्टेंट कमिशनर स्टेट टैक्स शशांक जमुआर, जिंदल स्टील पतरातू के महाप्रबंधक संतोष कुमार ने भी सम्बोधित किया। इसके पूर्व प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन ने विषय प्रवेश कराते हुए विद्यार्थियों को संस्थान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वंही उपप्रचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह ने कैंब्रिज ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष व महान शिक्षाविद स्व डॉ बहादुर सिंह की जीवनी को रेखांकित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गान, डांस, मिमिक्री आदि रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। धन्यवाद ज्ञापन सिविल विभागध्यक्ष डॉ डीके सिंह ने किया। मौके पर कैंब्रिज ट्रस्ट की संयुक्त सचिव डॉ पल्लवी सिंह, डीन प्रो अरशद उस्मानी, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, डॉ नवीन कुमार, डॉ शालिनी सिंह, प्रो अंकित सिंह, डॉ पीएस शर्मा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने