angara(ranchi) जसपुरिया बीएड. कॉलेज परिसर बीसा स्थित बालेश्वर प्रसाद स्मृति भवन में प्रकृति, संस्कृति और लोक आस्था का पर्व 'करम महोत्सव-2026' हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं के स्वागत गान और मुख्य अतिथि सह कॉलेज के अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार द्वारा विधिवत करम डाल पूजा के साथ हुआ। इस दौरान प्रकृति की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। समारोह के दौरान जसपुरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल पाण्डेय ने अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार को 'पंचायती राज प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश संयोजक' बनने पर पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया। श्री जैलेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे पर्व हमारी लोक परंपराओं और सामाजिक एकता का संदेश देते है। प्रशिक्षु संगीता कुमारी ने भी पर्व के महत्व पर विचार रखे। मौके पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे बीएड और डीएलएड के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल पाण्डेय ने प्रशिक्षुओं को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन अमन सागर, रोहित कुमार महतो और कुमुदिनी मुर्मू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुमुदिनी मुर्मू ने दिया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.