फोटो : सीओ अमित भगत व बीडीओ विजय कुमार को ज्ञापन सौंपते झामुमो कांके प्रखंड समिति के अध्यक्ष नवीन तिर्की, समनूर मंसूरी, सोनू मुंडा एवं अन्य। KANKE,(RANCHI)। राजधानी रांची के कांके प्रखंड झामुमो समिति के द्वारा शनिवार को खान एवं खनिज (विकास एवं विनिमय संशोधन अधिनियम) एमएमडीआर 2026 को वापस लेने की मांग को लेकर कांके प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया गया। प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की की अध्यक्षता में आयोजित धरना में केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, रांची जिला संयोजक सोनू मुंडा, संजय राय, पवन जेडिया, खुर्शीद आलम, हनीफ अंसारी, अजीजुल अंसारी, सबीबुल रहमान, शहाबुद्दीन, सज्जाद अंसारी, मो. चांद सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने इस अधिनियम का कड़ा विरोध करते हुए इसको अविलंब वापस लेने की मांग की। सभी ने एकस्वर में कहा कि यह राज्य की जनता के हितों के प्रतिकूल है। धरना के उपरांत चार सूत्री मांगपत्र वाला ज्ञापन राष्ट्रपति को बीडीओ विजय कुमार तथा सीओ अमित भगत के माध्यम से सौंपा गया। इसमें वर्तमान अधिनियम की धारा नौ डी के तहत राज्यों के संवैधानिक एवं संघीय अधिकारों पर पड़ने वाले प्रभाव का गंभीरता से परीक्षण कराने, खनिज उत्पादक राज्यों के साथ इस विषय पर सार्थक और संस्थागत परामर्श सुनिश्चित करने, राज्यों के खनिज संसाधनों से जुड़े वित्तीय अधिकारों और उनकी विकास आवश्यकताओं के बीच संवैधानिक संतुलन सुनिश्चित करने तथा झारखंड के लगभग 1.36 लाख करोड़ के लंबित खनन-संबंधी आर्थिक दावों के शीघ्र निपटारे के लिए आवश्यक पहल की मांग एवं आग्रह किया गया। धरना कार्यक्रम में अध्यक्ष नवीन तिर्की,अशोक कुमार साहू,मोती उरांव,तनवीर आलम,मज़ीदन खातून,डॉ अमन तिवारी, असद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
झामुमो ने एमएमडीआर अधिनियम वापस लेने को लेकर कांके प्रखंड में दिया धरना, बीडीओ सीओ के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
Kanke
0
Tags
Kanke News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.