GA4-314340326 चर्च और गिरजाघरों में करम पर्व मनाना बंद हो: अजय कुमार सिंह भोगता

चर्च और गिरजाघरों में करम पर्व मनाना बंद हो: अजय कुमार सिंह भोगता

अजय कुमार सिंह भोगता
angara(ranchi)  जनजाति सुरक्षा मंच के अनगड़ा प्रखंड संयोजक अजय कुमार सिंह भोगता ने ईसाई मिशनरियों द्वारा चर्च व गिरजाघरों में बिना पारंपरिक विधि-विधान के करम पर्व मनाए जाने पर गहरी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि टीन में बालू भरकर करम डाली गाड़ने जैसी प्रथाएं करम पर्व का सीधा अपमान है। इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। चर्च को करम परब मनाना ही है तो गांव के अखाड़ा में सामूहिक रूप से मनाएं, सभी का स्वागत करेंगे। लेकिन चर्च मे करम डाल को बिना विधि विधान पूजा करके समय से पहले टीना में गाड़ना अपमान है।  ‘’करम मिलन" समारोह के नाम पर हो रही परंपराओं की अनदेखी पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि इस आड़ में करम डाली का अपमान नहीं होना चाहिए। पारंपरिक मान्यता और विधान के अनुसार, करम डाली केवल भादो एकादशी के दिन ही स्थापित की जानी चाहिए। प्रखंड संयोजक ने समाज के प्रबुद्धजनों और आम नागरिकों से आह्वान किया है कि वे करम मिलन समारोह का आयोजन अवश्य करें, परंतु यह सुनिश्चित करें कि पर्व की शुद्धता, पवित्रता और विधि-विधान से कोई समझौता न हो। उन्होंने सभी से आपसी सहयोग और सौहार्दपूर्ण वातावरण में करम पर्व मनाने की अपील की है। कहा कि इस पर्व की पवित्रता के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم