angara(ranchi) जयराम स्पोर्ट्स क्लब बीसा के तत्वावधान में तीन दिवसीय नशा मुक्त जागरूकता फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विजेता को 30000 एवं ट्रॉफी उपविजेता को 20000 एवं ट्रॉफी तथा तीसरे और चौथे स्थान आने वाले दोनों टीम को 5000+ 5000 एवं ट्रॉफी दिया जाएगा। मैन ऑफ दी सीरीज साइकिल दिया जाएगा। टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर एक कमिटी का गठन किया गया है। अध्यक्ष-विभीषण बेदिया सचिव-सोनाराम बेदिया, कोषाध्यक्ष-पीकेश्वर बेदिया, खेल प्रभारी-जुकेश्वर बेदिया सहित केशव, धीरज, अमन, सुमित, शेखर, छोटूराम, धनवीर, जयराम, प्रेम, सहीराम को रखा गया है। विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9523381961 पर संपर्क करें।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.