angara(ranchi) कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के आठ विद्यार्थियों का कैंपस सिलेक्शन हुआ है। नोएडा स्थित एडुटेक सेक्टर की कंपनी माइंडसीकर्स टेक्नोलॉजी प्रालि ने इनका चयन बिज़नेस डेवलपमेन्ट एसोसिएट के पद पर किया है। यह कंपनी शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। संस्थान के प्लेसमेंट कोर्डिनेटर प्रदीप करमाली ने बताया की चयनित विद्यार्थियों को सालाना आठ लाख का पैकेज मिलेगा। व जॉब लोकेशन नॉएडा होगा। चयनित विद्यार्थियों में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के सुमन कुमार के अलावे कंप्यूटर साइंस ब्रांच के हासिरुल हसीब, अमन कुमार, दीपक कुमार, मयान कुमार, जानवी कुमारी, जावेद अख्तर व सुमित्रा कुमारी का नाम शामिल है। ऑफर लेटर वितरण के मौके पर प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ अमिताभ भट्टाचार्य, कौशिक चटर्जी आदि लोग मौजूद थे। सभी चयनित विद्यार्थियों को कैंब्रिज ट्रस्ट की चेयरपर्शन जानकी देवी ने बधाई दी है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.