GA4-314340326 देवघर जा रहे हैं आप या आपके अपने. तो संभालकर रखें यह QR कोड, श्रावणी मेले में मिनटों में दूर होगी हर असुविधा

देवघर जा रहे हैं आप या आपके अपने. तो संभालकर रखें यह QR कोड, श्रावणी मेले में मिनटों में दूर होगी हर असुविधा

Shravani Mela: Scan the QR code in case of inconvenience to get immediate assistance.
देवघर (#novbhaskar) : अगर आप या आपका कोई रिश्तेदार बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर जा रहे हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है। राजकीय श्रावणी मेला-2026 में कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बेहद उपयोगी डिजिटल पहल शुरू की है। अब मेला क्षेत्र में किसी भी तरह की परेशानी, पानी-सफाई की किल्लत या मेडिकल इमर्जेंसी होने पर बस जगह-जगह लगे क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन करना होगा। आपकी शिकायत दर्ज होते ही कंट्रोल रूम की टीम मौके पर पहुंचकर समस्या का तुरंत समाधान करेगी।

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार देवतुल्य श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और बाधारहित वातावरण देना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है, ताकि देवघर आने वाले हर शिवभक्त का अनुभव सुखद रहे।

जानिए कैसे काम करेगी QR कोड प्रणाली

 जगह-जगह उपलब्ध हैं QR कोड : कांवरिया रूटलाइन, होल्डिंग प्वाइंट, प्रशासनिक व स्वास्थ्य शिविर, पेयजल स्थलों और शौचालयों के पास क्यूआर कोड लगाए गए हैं।

तस्वीर के साथ दर्ज होगी शिकायत : मोबाइल से QR कोड स्कैन करते ही एक ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा। श्रद्धालु अपनी समस्या लिखकर आवश्यकतानुसार मौके की फोटो भी अपलोड कर सकते हैं।

कंट्रोल रूम में बना विशेष सेल : शिकायतों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम में एक विशेष सेल का गठन किया गया है।

त्वरित कार्रवाई व ऑन-स्पॉट समाधान : मॉनिटर पर शिकायत आते ही संबंधित विभाग की टीम को तुरंत टैग कर दिया जाएगा, जिसके बाद प्रतिनियुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर समस्या का निराकरण करेगी।

इन सुविधाओं में कमी दिखने पर तुरंत करें सूचित

यदि श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, शौचालयों की स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं या होल्डिंग प्वाइंट पर व्यवस्था से जुड़ी कोई भी शिकायत है, तो वे सीधे QR कोड स्कैन कर अपनी बात प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं।

जिला प्रशासन का लक्ष्य इस डिजिटल पहल के जरिए श्रद्धालुओं की समस्याओं का तुरंत निवारण करना है, ताकि बाबा बैद्यनाथ की नगरी में आने वाले सभी शिवभक्त एक सुखद और सुगम अनुभव लेकर अपने गंतव्य की ओर लौटें।

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेले में मातृत्व विश्राम गृह बना महिला बमों का सहारा


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने