GA4-314340326 श्रावणी मेला : तीसरी सोमवारी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, 17वें दिन 2.27 लाख से अधिक कांवरियों ने किया जलाभिषेक

श्रावणी मेला : तीसरी सोमवारी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, 17वें दिन 2.27 लाख से अधिक कांवरियों ने किया जलाभिषेक

Shravan Mela: Administration on alert for the third Monday; over 2.27 lakh pilgrims performed Jalabhishek on the 17th day.
बीएड कॉलेज में तीसरी सोमवारी की तैयारी को लेकर अफसरों को ब्रीफ करते उपायुक्त।
देवघर (#novbhaskar): राजकीय श्रावणी मेला-2026 के 17वें दिन (15 अगस्त) बाबा नगरी में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार सुबह 4:19 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। दिनभर में 2,27,556 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया। इनमें 15,719 श्रद्धालुओं ने शीघ्र दर्शनम कूपन, 1,03,583 ने बाह्य अर्घा और 1,08,254 कांवरियों ने आंतरिक अर्घा के माध्यम से पूजा-अर्चना की।

इधर, सावन की तीसरी सोमवारी पर उमड़ने वाली भारी भीड़ के सुरक्षित प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। बीएड कॉलेज प्रांगण में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफ किया।

कतारबद्ध व सुलभ जलार्पण पहली प्राथमिकता

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवरियों की सुरक्षा, विनम्रता और सेवाभाव ही व्यवस्था का मूल आधार होना चाहिए। सोमवारी को अत्यधिक भीड़ की चुनौती को देखते हुए कतार बिना किसी गैप के लगातार आगे बढ़ती रहे, ताकि श्रद्धालु सुगमता से जलार्पण कर सकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि देवघर आने वाले श्रद्धालु राज्य की एक सुखद और सेवाभावी छवि लेकर लौटें।

क्यू और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर रहेगा विशेष फोकस

पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने अधिकारियों को क्यू मैनेजमेंट और शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी ओपी (ओपी) एवं यातायात ओपी के प्रभारी डीएसपी रैंक के अधिकारी होंगे, जिनकी सीधी जवाबदेही अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्था बनाए रखने की होगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने भी सोमवारी की सुरक्षा तैयारियों से जुड़ी आवश्यक जानकारी साझा की। पूरे रूट लाइन पर त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT), दंडाधिकारियों और पुलिस बल की 24 घंटे तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें : दूसरी सोमवारी पर देवघर में उमड़ा जनसैलाब...






Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم