15 अगस्त तक ध्वज फहराने का दिया संदेश, प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार पंकज के नेतृत्व में निकले बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षु
| प्रभात फेरी में शामिल शिक्षक व प्रशिक्षु। |
प्रभात फेरी में बीएड और डीएलएड के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर और देशभक्ति के ओजस्वी नारे लगाते हुए हिस्सा लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों और आसपास के नागरिकों में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) तक सभी से अपने-अपने घरों पर आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान करना था।
प्रबंधकीय समिति और शिक्षकों की रही गरिमामयी उपस्थिति
प्रभात फेरी के सफल संचालन में संस्थान की प्रबंधकीय समिति और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर सचिव संतोष महतो, निदेशक राजेश कुमार कण्डरवार, उप-प्राचार्या दयामनी कुमारी, जनसूचना पदाधिकारी मुकेश कुमार कण्डरवार और कार्यालय प्रशासक रूपेश करवार प्रमुख रूप से शामिल हुए।
व्याख्याता डॉ. अलका कुमारी, डॉ. रूबिना सिंह, डॉ. निर्मला कुमारी, डॉ. मनोज कुमार राणा, डॉ. मिताली चटर्जी, डॉ. कुमारी पल्लवी, डॉ. सुनिता किस्पोट्टा, अनिसा खातुन, लक्ष्मण प्रसाद, कमलेश यादव, सलमा टुडू, जन्मजय महतो, नित्यानन्द कोईरी, सपना भारती एवं नम्रता कुमारी सहित अन्य कर्मियों ने सक्रिय योगदान दिया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.