अनगड़ा में झारखंड बंद का रहा मिला-जुला असर
| सड़क पर बैठ कर जाम करते भाजपा नेता। |
सड़क पर उतरे दिग्गज, वाहनों की लगी कतार
सड़क जाम का नेतृत्व भाजपा रांची जिला के पूर्व अध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार और खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और जेपीएससी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जाम के कारण रांची-मुरी मार्ग पर लगभग एक घंटे से अधिक समय तक आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर यात्री बसों, मालवाहक वाहनों और निजी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में नेताओं और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद दोपहर में यातायात स्थिति सामान्य हो सकी।
प्रमुख नेताओं की रही मौजूदगी
प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री मनोज कुमार चौधरी, महामंत्री सत्यदेव मुंडा, बुधराम बेदिया, राजेन्द्र महतो, सुरेन्द्र महतो, शंकर बैठा, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, गेतलसूद मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया, जयनंदन सिंह, नंदलाल राम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.