गांडेय प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू भाई स्कूल अहिल्यापुर में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का मामला
![]() |
| विरोध करने बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण। |
पहली मंजिल की छत से ही टपक रहा पानी
ग्रामीणों का कहना है कि भवन की पहली मंजिल की छत की ढलाई होते ही पानी टपकने लगा था। स्वीकृत एस्टीमेट को दरकिनार कर दोनों मंजिलों के निर्माण में नियमों के विपरीत MM के सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। करीब दो महीने पहले उपायुक्त से शिकायत के बाद मजिस्ट्रेट जांच करने भी आए, लेकिन ठेकेदार की मनमानी पर रोक नहीं लग सकी।
जांच से पहले ढलाई पूरी करने की जल्दबाजी
रविवार को ठेकेदार ने दो चौकीदारों की तैनाती में अचानक काम शुरू कराया। खबर मिलते ही एकजुट हुए ग्रामीणों ने गुणवत्ता जांच तक ढलाई रोकने की मांग की। इसी बीच अहिल्यापुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को हटाकर काम चालू करा दिया।
पुलिस की भूमिका पर बड़ा सवाल : ग्रामीणों के मुताबिक उपायुक्त ने उन्हें बुधवार को सुनवाई के लिए बुलाया है, लेकिन ठेकेदार पुलिस के दम पर रविवार को ही ढलाई पूरी करने में जुटा था। ग्रामीणों का कहना है कि काम खत्म होने के बाद शिकायत का क्या औचित्य रह जाएगा। इससे पुलिस की भूमिका पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
अभियंता की सफाई, निष्पक्ष जांच पर अड़े ग्रामीण
दूसरी तरफ, शिक्षा विभाग के कार्यपालक अभियंता ने गड़बड़ी के आरोपों को खारिज करते हुए काम को नियमानुकूल बताया। वहीं ग्रामीण पूरे निर्माण की निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग पर अड़े हैं। विरोध प्रदर्शन में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष तनुजा देवी, उपाध्यक्ष किरण कुमारी, राजदीप कुमार, जितेन्द्र हाजरा, सुरेन्द्र रवानी, मिथुन हाजरा, पप्पू साव, सुनील हाजरा और धीरज समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.