angara(ranchi) विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन द्वारा कैनन के सहयोग से 'झारखंड फ्रेम्स फेस्ट 2026' का शुक्रवार को भव्य आयोजन हुआ। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस फेस्ट में विद्यार्थियों, फोटोग्राफी प्रेमियों और पेशेवरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दृश्य कहानी कहने की कला का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. राजनी कांत और कुलसचिव डॉ. शिव प्रताप वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। फेस्टिवल के दौरान फोटोग्राफी प्रदर्शनी, एक्सपर्ट मास्टरक्लास, लाइव प्रतियोगिताएं और "फाइव फ्रेमस वन झारखंड स्टोरी" फोटो चैलेंज जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रसिद्ध पेशेवर फोटोग्राफर नयन शौर्य ने "फोटोग्राफी बियोंड द कैमरा: आर्ट, एथिक्स एंड विजुअल स्टोरीटेलिंग" विषय पर मास्टरक्लास ली, जिसमें उन्होंने कैमरे के पीछे की कला और नैतिकता के टिप्स दिए। वहीं, कैनन के सुभोजित बराल के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने फोटोग्राफी वॉक में हिस्सा लिया और कैनन के अत्याधुनिक उपकरणों को करीब से समझा। प्रतियोगिता के बेस्ट फोटोग्राफर का पुरस्कार सत्यम मेहता(यूएमयू), बेस्ट इमर्जिंग फोटोग्राफर: मृण्मय राभा (आर्य विद्यापीठ कॉलेज, गुवाहाटी), बेस्ट मोबाइल फोटोग्राफी: उज्ज्वल करण(यूएमयू), पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड: विशाल भारद्वाज (यूएमसू) के अलावा विशेष फोटो स्टोरी चैलेंज में मास कम्युनिकेशन विभाग के तीन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण कुलपति प्रो. रजनी कांत ने किया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं ने कैमरे की नजर से झारखंड की समृद्ध संस्कृति, जनजीवन और प्राकृतिक सुंदरता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.