GA4-314340326 भीषण बाइक दुर्घटना: केटीएम बाइक डिवाइडर से टकराई, अनगड़ा व पतरातू के एक-एक युवक की मौत

भीषण बाइक दुर्घटना: केटीएम बाइक डिवाइडर से टकराई, अनगड़ा व पतरातू के एक-एक युवक की मौत

मृतक प्रकाश मुंडा व करण मुंडा
angara(ranchi)  गेतलसूद डैम मार्ग पर शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक दर्दनाक बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनगड़ा थाना क्षेत्र के सिरका निवासी करण मुंडा (17) और रामगढ़ जिले के पतरातू थाना अंतर्गत ऊपर कोचरा निवासी प्रकाश कुमार मुंडा (25) के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। करण सिरका निवासी स्व. लखन मुंडा का इकलौता पुत्र था और चिलदाग प्लस टू हाई स्कूल में इंटर का छात्र था, जबकि प्रकाश (बलमा मुंडा का पुत्र) दो भाइयों में एक था। 

कैसे हुई दुर्घटना:

दोनों रिश्तेदार शनिवार शाम को एक केटीएम बाइक पर सवार होकर सिरका से पतरातू जा रहे थे। इसी दौरान गेतलसूद डैम मार्ग के किनारे बने डिवाइडर से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में करण के प्राइवेट पार्ट में गंभीर जख्म हुआ, जबकि प्रकाश की छाती में गंभीर चोट लगने के साथ ही हाथ-पैर भी टूट गए। 

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत: 

घटना की सूचना मिलने पर सिरका के समाजसेवी साहेबराम महतो, अजीत महतो और पारसनाथ महतो आदि ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना शुरू किया, लेकिन रास्ते में ही प्रकाश ने दम तोड़ दिया। वहीं, रांची सदर अस्पताल पहुंचते-पहुंचते करण की भी मौत हो गई।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم