GA4-314340326 जोन्हा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर दौड़े 250 से ज्यादा युवा, 5 किमी मैराथन के विजेता बने दीपक महतो

जोन्हा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर दौड़े 250 से ज्यादा युवा, 5 किमी मैराथन के विजेता बने दीपक महतो


angara(ranchi) विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अनगड़ा प्रखंड के जोन्हा में 'रन फॉर एनवायरनमेंट' मैराथन (05 किमी) का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ लेप्सर मोड़ से शुरू हुआ जो जोन्हा बाजार टांढ़ से वापस आकर जोन्हा मिडिल स्कूल के पास खत्म हुआ। अबुआ अधिकार मंच और मातृ शक्ति वंदन ट्रस्ट, झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दौड़ में 250 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने "पर्यावरण बचाओ, भविष्य बचाओ" का संदेश देते हुए जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संकल्प लिया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि पूर्व वनविभाग के एपीसीसीएफ. अधिकारी वाईके दास, विशिष्ट अतिथि अबुआ अधिकार मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव व मंच के अध्यक्ष गौतम सिंह थे। अध्यक्षता सरफराज अहमद व संचालन जयराम महली ने किया।  

युवाओं को पर्यावरण मुहिम से जोड़ना जरूरी: वाईके दास 

मुख्य अतिथि वाईके दास ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण सिर्फ एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व से जुड़ा गंभीर विषय बन गया है। जलवायु परिवर्तन और संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के इस दौर में युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। वेदांत कौस्तव ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व पर टिकी है। पर्यावरण रक्षा केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित न रहकर जन-आंदोलन बनना चाहिए। गौतम सिंह ने सभी से पौधारोपण करने और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। 

मैराथन के विजेता बने दीपक महतो 

विजेता दीपक महतो को दस हजार नकद, द्वितीय स्थान पर रहे पवन सिंह को सात हजार, तृतीय स्थान विनोद करमाली को पांच हजार, चतुर्थ स्थान संजय महतो को तीन हजार, पंचम स्थान पारसनाथ महतो को पन्द्रह सौ रूपया नकद व ट्राफी, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पांच सौं पौधा का वितरण भी किया गया। साथ ही समाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सात महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में नीरज वर्मा, कृष्णा सिंह, नीतीश सिंह, अभिषेक शुक्ला, धरमा रजवार, इन्द्रनाथ महली, अरूण बेदिया, बहादुर लोहरा, रंजीत लोहरा, मनोज मुंडा आदि का योगदान रहा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने