 |
| घायल को अस्पताल भेजते ग्रामीण |
angara(ranchi) अनगड़ा-हूंडरूफाल मार्ग में गुरूवार की शाम में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं घटीं। इन हादसों में जहां दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली घटना अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग स्थित सिरका मेढ़ेटुंगरी के पास गुरुवार रात लगभग 7:30 बजे घटी। जानकारी के अनुसार, सिरका मेढ़ेटुंगरी निवासी सकल चौधरी (50 वर्ष) पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अनगड़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल सकल चौधरी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सकल का इलाज कोकर स्थित एक अस्पताल में चल रहा है। स्थिति नाजुक बनी हुई है।
खभावन बाजार के पास बाइक गडढे में गिरा
दूसरी दुर्घटना खभावन बाजार दस माईल के समीप शाम लगभग 6:00 बजे घटी। नवागढ़ खक्सीटोली निवासी भरत गंझू (30 वर्ष) अपनी बाइक से ससुराल जा रहे थे। खभावन बाजार से होकर गुजरने के दौरान अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में भरत गंझू के मुंह और चेहरे पर गंभीर चोटें आई है। घटना के वक्त मौके से गुजर रहे जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव बालेश्वर बेदिया और धनकिशोर महतो ने तत्परता दिखाते हुए घायल को ऑटो से सीएचसी अनगड़ा भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.