 |
| एआई तस्वीर |
angara(ranchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र के बानपुर में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 58 वर्षीय सुधीर तिर्की की लोहे की भारी वस्तु से सिर पर वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उनके दामाद रविंद्र असुर पर लगा है, जो घटना के बाद से ही मौके से फरार है। बताया जाता है कि सोमवार सुबह सुधीर तिर्की का बेटा अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था। उस वक्त घर में सिर्फ सुधीर और उनका दामाद रवीन्द्र ही मौजूद थे। थोड़ी देर बाद पड़ोसियों की नजर आंगन में पड़ी, तो सुधीर खून से लथपथ हालत में बेसुध पड़े थे। आनन-फानन में लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतक के सिर पर किसी भारी और लोहे की चीज से वार किए जाने के गहरे निशान मिले हैं। थाना प्रभारी गौतम रजवार ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या का शक फरार दामाद पर ही है। मर्डर के पीछे क्या वजह रही, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। पुलिस आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.