 |
| बरामद भाई बहन |
angara(ranchi) अनगड़ा थाना पुलिस को सोमवार को एक बड़ी सफलता मिली। बीते 4 अगस्त से गोंदलीपोखर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए घुमंतु प्रजाति के भाई-बहन को पुलिस ने बोकारो के पास एक ट्रेन से सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों मासूम पिछले 26 दिनों से लगातार ट्रेनों में ही इधर-उधर सफर कर रहे थे। लापता बच्चों में 13 वर्षीय अमर कहार और उसकी 11 वर्षीय बहन छुन्नू-मुन्नू शामिल है। दोनों अपने माता-पिता और कबीले के साथ गोंदलीपोखर स्थित साप्ताहिक हाट परिसर के शेड में रहते थे। सोमवार को जब अनगड़ा पुलिस बच्चों की तलाश के सिलसिले में उनके परिजनों के साथ ट्रेन से बोकारो की ओर जा रही थी, तभी चलती ट्रेन में ही दोनों बच्चों पर पुलिस और परिजनों की नजर पड़ गई। बरामदगी के बाद पुलिस दोनों बच्चों को सुरक्षित अनगड़ा थाने लेकर आई है। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित है। नियमानुसार आवश्यक कानूनी और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.