GA4-314340326 सीआईटी में नए विद्यार्थियों के लिए सप्ताहव्यापी ब्रिज कोर्स की शुरुआत

सीआईटी में नए विद्यार्थियों के लिए सप्ताहव्यापी ब्रिज कोर्स की शुरुआत

angara(ranchi)  कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) में सोमवार को इंजीनियरिंग के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए सप्ताहव्यापी विशेष 'ब्रिज कोर्स' का शुभारंभ हुआ। इस शैक्षणिक सत्र के आयोजन में राज्यभर से आए सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. एल. रंगनाथन एवं उप-प्राचार्य प्रो. रसिका नवनीत सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। प्राचार्य डॉ. एल. रंगनाथन ने सभी नए विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए ब्रिज कोर्स के उद्देश्यों और इसकी बारीकियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को स्कूल से इंजीनियरिंग शिक्षा के नए परिवेश में सुगमता से ढलने में मदद करेगा। वहीं, उप-प्राचार्य प्रो. रसिका नवनीत सिंह ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, "संस्थान में केवल ज्ञान हासिल करने न आएं, बल्कि अपने संपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण करें। जीवन और शिक्षा में सफलता के लिए अनुशासन ही सबसे बड़ी कुंजी है।" सप्ताहभर चलने वाले इस कोर्स के दौरान विभिन्न विषयों के तकनीकी विशेषज्ञ विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग की बारीकियों और आधुनिक तकनीकी पहलुओं से अवगत कराएंगे। इस अवसर पर कैंब्रिज ट्रस्ट ऑफ इंडिया की संयुक्त सचिव डॉ. पल्लवी सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, ओएसडी डॉ. पीएस. शर्मा, प्रो. अंकित सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक कुमार वर्मा, डॉ. डी. के. सिंह, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. अभिनाश कुमार, डॉ. बी. सी. साहा, प्रो. देव कुमार, डीन प्रो. अरशद उस्मानी, डॉ. पवन कुमार तथा डॉ. एन. के. सिन्हा सहित संस्थान के कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم