![]() |
| रेलमंत्री को ज्ञापन सौंपते विधायक अमित महतो, साथ में हैं प्रदीप वर्मा। |
इन प्रमुख मार्गों के निर्माण की मांग
क्षेत्र के नागरिकों की बुनियादी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विधायक ने सिल्ली और अनगड़ा प्रखंड के कई महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण के लिए अनापत्ति (NOC) एवं स्वीकृति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए संस्तुति करने का आग्रह किया है। इनमें सिल्ली प्रखंड में बांसारुली से बिसरिया के बीच लगभग तीन किलोमीटर का मार्ग। लोवापीड़ी से सिल्ली मार्केट सिल्ली पथ। सिल्लीडीह से इतिहासा धरमपुर के रास्ते का मार्ग शामिल हैं।
अनगड़ा प्रखंड में गौतमधारा से हेसलाबेड़ा के बीच लगभग तीन किलोमीटर का मार्ग। चतमा से जीदू के बीच लगभग 500 मीटर एवं एक RUB का मार्ग। डुमरगढ़ी रेलवे फाटक से डुमरगढ़ी गाँव तक एक किलोमीटर का मार्ग। गौतमधारा से मथाईनजारा तक एक किलोमीटर का मार्ग। चतमा से गोवरबेड़ा तक एक किलोमीटर का मार्ग। चतमा से छोटकी चतमा तक दो किलोमीटर का मार्ग। बरवादाग जिन्तुपीढ़ी के बीच NH के RUB से पहाड़सिंह गांव तक 500 फीट का मार्ग शामिल हैं।
विधायक ने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि जनहित में इन पथों तक पहुंच के लिए रेलवे की जमीन पर सड़क बनाने की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि स्थानीय ग्रामीणों की आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। रेलमंत्री ने इस पर जल्द निर्णय लेने की बात कही है। विधायक के साथ रेलमंत्री को ज्ञापन देने भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा भी गए थे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.