GA4-314340326 SIR : जामताड़ा में उपायुक्त ने राजनीतिक दलों संग की बैठक, गणना प्रपत्र शीघ्र जमा करने की अपील

SIR : जामताड़ा में उपायुक्त ने राजनीतिक दलों संग की बैठक, गणना प्रपत्र शीघ्र जमा करने की अपील

SIR: Deputy Commissioner holds meeting with political parties in Jamtara; appeals for early submission of counting forms.
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते उपायुक्त आलोक कुमार।
जामताड़ा (novbhaskar) : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे 'विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम-2026' को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय में बैठक हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी तृतीय महत्वपूर्ण बैठक

उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई तक चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने जानकारी दी कि 22 जुलाई को दिन के 11 बजे जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ (BLO), बीएलए-2 (BLA-2) और चुनाव पाठशाला के सदस्यों की संयुक्त बैठक होगी। जिसमें मतदाता सूची के प्रारूप और ASDDF सूची का भौतिक सत्यापन कर अंतिम रूप दिया जाएगा। उपायुक्त ने राजनीतिक दलों से अपने बीएलए-2 की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और छूटे हुए गणना प्रपत्रों को शीघ्र जमा कराने की अपील की। दलों की मांग पर बीएलए-2 को पहचान पत्र निर्गत करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

डिजिटाइजेशन कार्य में नाला विधानसभा आगे

बैठक के दौरान जिले में जारी एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण और डिजिटाइजेशन के आंकड़े भी साझा किए गए। जिले के कुल 5,70,633 मतदाताओं में से 99.99% तक प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जबकि 78.69% प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन (4,39,231) पूरा हो गया है। नाला विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,43,895 मतदाताओं के सापेक्ष 100% वितरण और 83.02% (1,99,118) डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो गया है। जबकि, जामताड़ा विधानसभा में क्षेत्र में कुल 3,26,738 मतदाताओं के सापेक्ष  99.99% वितरण और 75.47% (2,40,113) डिजिटाइजेशन पूरा हो गयया है।

कोई भी पात्र मतदाता न छूटे

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जो मतदाता शिक्षा या रोजगार के कारण बाहर रह रहे हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं, ताकि 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में उनका नाम शामिल हो सके। बैठक में अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी सहित कई अधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।


 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم