angara(ranchi) अनगड़ा-हुंडरू मार्ग पर गेतलसूद दुर्गा मंदिर से महज 100 मीटर की दूरी पर मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनगड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो दुर्घटनाग्रस्त ऑटो (जेएच 01 एएक्स 3126) और ट्रैक्टर (जेएच 01 एफआर 3169) के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त ऑटो में एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे, जो सिरका से अपने घर पांचा लौट रहे थे। हादसे में पिता का पैर टूटा, बेटे के सिर पर आई गंभीर चोट टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सवार पांचा निवासी तिजु ठाकुर (38 वर्ष) का दाहिना पैर टूट गया। वहीं, उनके 18 वर्षीय बेटे अंश ठाकुर के सिर पर गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना के दौरान ऑटो में सवार लीला देवी (33 वर्ष) सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। ऑटो में सवार अन्य दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। तिजू ठाकुर ने बताया कि अनियंत्रित ट्रेक्टर ने आटो को ठोकर मार दिया, जिससे यह दुर्घटना हुआ।
ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए भेजा
नेताओं और ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार और कांग्रेस नेता शिवदास गोस्वामी, संजय महतो भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से बिना देर किए एम्बुलेंस बुलाई और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.