GA4-314340326 भाजपा के मंडल प्रवास कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा, बूथ स्तर तक अभियान पहुंचाने का आह्वान

भाजपा के मंडल प्रवास कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा, बूथ स्तर तक अभियान पहुंचाने का आह्वान

angara(ranchi)  संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समरसता संकल्प अभियान एवं मंडल प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा रांची जिला पूर्वी की बैठक आरटीसी पब्लिक स्कूल, अनगड़ा में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने की। मुख्य वक्ता प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, भाजपा नेता ललित ओझा, अमरनाथ चौधरी एवं राजेंद्र मुंडा थे। बैठक में अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने और मंडल प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। आरती सिंह  ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया। संचालन जिला महामंत्री मनोज कुमार चौधरी तथा धन्यवाद ज्ञापन सत्यदेव मुंडा ने किया। बैठक में प्रमोद सिंह, माधुरी देवी, रोहित साहू, सत्यजीत सिंह, प्रज्ञा भारती, रामसाय मुंडा, अमित मिश्रा, गोरखनाथ सिंह, नरेश साहू, बुधराम बेदिया, रेखा महतो, संजय नायक, परिक्षित मंडल, समीर राय, सुभाष महतो, अम्बुज रजक, संजय महतो, सोहराई बेदिया, दीपक बड़ाईक, रविन्द्र साहू, मनसा महतो, दिलीप मिर्धा, महेन्द्र महतो सहित अन्य उपस्थित थे।   

29 जुलाई से देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत: रामकुमार पाहन 

पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने प्रेस वार्ता में बताया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 29 जुलाई से देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत होगी। यह अभियान 20 फरवरी (माघ पूर्णिमा) तक चलेगा। अभियान के तहत सामाजिक, धार्मिक और जनजागरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  उन्होंने बताया कि 29 जुलाई से 10 सितंबर तक कलश वंदन अभियान के तहत संत गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र मिट्टी से भरे कलश जिले के प्रत्येक गांव तक पहुंचाए जाएंगे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिरों में भव्य दीपोत्सव भी आयोजित होगा। इसके अलावा 29 जुलाई से 31 अगस्त तक संत संपर्क अभियान, 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक समरसता यात्रा तथा 26 नवंबर से 15 जनवरी तक छात्रावास संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने