GA4-314340326 टाटी ग्राम सभा ने वन अधिकार कानून लागू के तहत सामुदायिक व व्यक्तिगत पट्टा देने की लगाया गुहार

टाटी ग्राम सभा ने वन अधिकार कानून लागू के तहत सामुदायिक व व्यक्तिगत पट्टा देने की लगाया गुहार

angara(ranchi)  वन अधिकार कानून को धरातल पर उतारने और वनवासियों के हक-हकूक की रक्षा के लिए अनगड़ा प्रखंड की टाटी ग्राम सभा के ग्रामीणों ने आवाज बुलंद की है। सोमवार को 'वन बचाओ अधिकार समिति' के बैनर तले एकजुट हुए ग्रामीणों ने रांची एसडीओ से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन समिति की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर घासनी देवी के नेतृत्व में सौंपा गया। ग्रामीणों का कहना है कि वन अधिकार कानून बने साल बीत चुके है, लेकिन योग्य वनवासियों को आज भी अपने अधिकारों के लिए चक्कर काटने पड़ रहे है। ज्ञापन में पात्र परिवारों को जल्द से जल्द व्यक्तिगत और सामुदायिक वन पट्टा जारी करने, लघु वन उपज महुआ, ढोरी, दातून जैसे लघु वन उत्पादों के प्रबंधन और संरक्षण का अधिकार सीधे ग्राम सभा को देने, ग्राम सभा की को लेकर कानून के प्रावधानों के अनुरूप वन भूमि के संरक्षण का जिम्मा ग्राम सभा को सौंपते हुए इसे प्रशासनिक रूप से सशक्त किया जाए। इस अवसर पर केंद्रीय प्रभारी राजेश महतो, फील्ड कोऑर्डिनेटर सुरेश मुंडा, सहजू बेदिया, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष बिनेश्वर बेदिया, सचिव सीताराम रजवार, टाटी पूर्वी पंचायत समिति सदस्य सुधू बेदिया, ग्राम प्रधान भीम मुंडा, लखिराम बेदिया, जीतवाहन बेदिया सहित अन्य शामिल थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने