angara(ranchi) सिरका पंचायत के महेशपुर गांव में जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों को जल्द निजात मिलने वाली है। पंचायत के महेशपुर में सरना स्थल से लेकर शमीम खान के घर तक 200 फीट लंबी नाली निर्माण कार्य का सोमवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। इसका शिलान्यास सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा व पंसस सावित्री देवी ने किया। नाली का निर्माण 15वें वित्त आयोग निधि से कराया जा रहा है। नाली बनने से स्थानीय निवासियों को आवागमन और स्वच्छता में बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान सौभाग्य मुंडा, पंचायत समिति सदस्य (पंसस) सावित्री देवी, वार्ड सदस्या नूरअप्सा परवीन, विजय मुंडा, दशरथ पहान, शमीम खान, मुमताज खां, रफीक खां समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.