GA4-314340326 सावन के पहले दिन देवघर के लिए निकले शिवभक्त: अनुराधा मुंडा ने जत्थे को किया रवाना

सावन के पहले दिन देवघर के लिए निकले शिवभक्त: अनुराधा मुंडा ने जत्थे को किया रवाना

angara(ranchi)  सावन के पहले दिन गुरुवार को अनगड़ा प्रखंड क्षेत्र में भक्ति का माहौल छाया रहा। विभिन्न टोलियों के साथ सैकड़ों शिवभक्त 'बोल बम' के जयकारों के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना हुए। ​इस दौरान अनगड़ा पश्चिमी की जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा ने गोंदली पोखर के 'नव युवक कांवरिया संघ' के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर और शुभकामनाएं देकर रवाना किया। ​जिप सदस्य अनुराधा मुंडा ने कांवरियों की सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा की प्रार्थना की। अनुराधा मुंडा ने कहा कि श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि अटूट आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र के लोगों की सुख-समृद्धि और श्रद्धालुओं के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर भाजपा रांची पूर्वी के मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, समाजसेवी रामपोदो महतो, छक्कन महतो, उपेंद्र महतो सहित श्रद्धालु अशोक महतो, रामजीत महतो, जितेन्द्र महतो, संदीप महतो, सोनालाल महतो, कृष्णा महतो और शांति देवी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने