angara(ranchi) कैंब्रिज स्कूल में गुरुवार को कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए परियोजना प्रदर्शनी प्रतियोगिता (प्रोजेक्ट एग्जीबिशन) का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी सोच और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक वर्किंग मॉडल पेश किए। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रदर्शनी के दौरान नन्हे वैज्ञानिकों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन, वायु प्रदूषण की रोकथाम और भविष्य के 'स्मार्ट सिटी' जैसे गंभीर और आधुनिक विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए। इसके अलावा गणित के जटिल सिद्धांतों को आसान तरीके से समझाने के लिए भी कई आकर्षक प्रोजेक्ट्स बनाए गए। इसमें कक्षा 4 की आराध्या की टीम प्रथम, 5वीं की श्रद्धा की टीम द्वितीय और 6ठीं की साक्षी प्रिया की टीम तृतीय स्थान पर रही। सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत करते हुए निदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि "निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है, मन लगाकर पढ़ाई करें।" अभिषेक सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है। प्रदर्शनी को सफल बनाने में शिक्षक ज्योतिभूषण गुप्ता, रीना सहाय, संध्या वर्मा, टुम्पा मिश्रा, सोनाली डे, रिंकू सिंह, पूजा शर्मा, ज्योति पूर्ति और एकता कुमारी समेत पूरे स्कूल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.