![]() |
राज्य के रोजगार और नियोजन की हर प्रक्रिया पर माफिया राज हावी: जैलेन्द्र कुमार
मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि जेपीएससी में षडयंत्र करके पेपर लीक किया गया है। ताकि नेताओं, अधिकारियों सहित अन्य सफेदपोशों के सगे-संबंधियों को बैकडोर से एडजस्ट किया जा सके। आज पूरे राज्य में रोजगार और नियोजन की हर प्रक्रिया पर माफिया राज हावी हो चुका है। योग्य युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, सुरेन्द्र महतो, जिला महामंत्री मनोज कुमार चौधरी व सत्यदेव मुंडा, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, बुधराम बेदिया, संजय नायक, वीचा उरांव, गौरीशंकर मुंडा, रेखा देवी, कुंती देवी, रामनाथ महतो, अजय महतो, सोनू महतो, दुर्गा महतो, सुरेश महतो, दिलीप मिर्धा, नंदलाल राम, अजय करमाली आदि उपस्थित थे।
.jpeg)

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.