GA4-314340326 गिरिडीह : शराब के नशे में पिता ने 3 मासूम बेटियों का गला रेता, पत्नी और बेटे ने भागकर बचाई जान

गिरिडीह : शराब के नशे में पिता ने 3 मासूम बेटियों का गला रेता, पत्नी और बेटे ने भागकर बचाई जान

दिल दहला देने वाली वारदात : मृतकों में दो जुड़वां बहनें भी शामिल, आरोपी पिता गिरफ्तार

 

Giridih: Drunk father slits throats of 3 innocent daughters, wife and son escape to save their lives
मृतकाओं के घर के बाहर जुटी भीड़।
गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सोमवार सुबह एक कलयुगी पिता ने अपनी ही तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पिता नंदू उर्फ नंदकिशोर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार को भी जब्त कर लिया है।

 रातभर चला हंगामा, सुबह बन गया हैवान

परिजनों के मुताबिक, आरोपी नंदू यादव रविवार की रात शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। रातभर उसने घर में हंगामा किया। सुबह होते ही उसके सिर पर खून सवार हो गया और उसने अपनी तीन बेटियों- नाबालिग पल्लवी, 7 वर्षीय रिद्धि और 7 वर्षीय सिद्धि (दोनों जुड़वां बहनें) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

पूरे परिवार को मारना चाहता था आरोपी

बताया जा रहा है कि नंदू अपने पूरे परिवार को खत्म करना चाहता था। बेटियों को मौत के घाट उतारने के बाद उसने अपनी पत्नी राधा देवी और बेटे पंटू यादव पर भी हमला करने की कोशिश की। हालांकि, दोनों ने किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचाई और शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों को घटना की भनक लगी।

मुझ पर भूत का साया था...

 गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी नंदू यादव ने बेहद अजीबोगरीब दावा किया। उसने पुलिस से कहा कि वारदात के वक्त उस पर 'भूत का साया' था, जिसके चलते उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस इसे सख्त सजा से बचने का बहाना मान रही है।

 पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जीतबाहन उरांव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने खून के नमूने और अन्य महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए हैं।

 प्रेम-प्रसंग का भी अंदेशा : स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि नंदू यादव का किसी अन्य महिला के साथ अफेयर चल रहा था, जिसे लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। फिलहाल पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

नवभास्कर इनसाइट : क्या नशा और अंधविश्वास की आड़ में छिपी है सोची-समझी साजिश?

 इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी का 'भूत का साया' होने का दावा पुलिस को गुमराह करने की कोशिश नजर आता है। रातभर हंगामा करना, फिर सुबह वारदात को अंजाम देना और पत्नी-बेटे को मारने की कोशिश करना यह दर्शाता है कि आरोपी पूरी तरह होश में था या फिर किसी बड़ी रंजिश या मानसिक सनक में था। पुलिस के लिए अब प्रेम-प्रसंग और घरेलू विवाद के कोण को सुलझाना सबसे बड़ी चुनौती है।



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم