GA4-314340326 गिरिडीह : साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला और पथराव मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह : साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला और पथराव मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

अहिल्यापुर के चिकसोरिया की घटना; मुख्य आरोपी चुड़ामन मंडल अब भी फरार, पुलिस की छापेमारी जारी

Giridih: Police attacked and pelted with stones to free a cyber criminal, two accused arrested
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
 गिरिडीह : गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव में साइबर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने, पथराव करने और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर आरोपी को छुड़ा ले जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, मुख्य साइबर अपराधी चुड़ामन मंडल और अन्य हमलावर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

रविवार को गिरिडीह सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल (SIT) का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

जितन मंडल (51 वर्ष), निवासी- चिकसोरिया गांव

सूरज मंडल (20 वर्ष), निवासी- चिकसोरिया गांव

सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज

सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने के आरोप में अहिल्यापुर थाने में कांड संख्या 21/2026 दर्ज की गई है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी सघन जांच कर रही है। इस विशेष छापेमारी अभियान में साइबर थाना, मुफस्सिल थाना और अहिल्यापुर थाना समेत कई थानों की पुलिस टीम को लगाया गया है।

एसपी की अपील: संदिग्धों की सूचना तुरंत दें

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फरार साइबर अपराधी चुड़ामन मंडल और पुलिस टीम पर हमला करने वाले अन्य उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस जांच में सहयोग करें और क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराधियों के छिपे होने की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم