GA4-314340326 राहे के डोम टोला में विवाद सुलझाकर शुरू हुआ नाली निर्माण, खुद घंटों डटे रहे विधायक

राहे के डोम टोला में विवाद सुलझाकर शुरू हुआ नाली निर्माण, खुद घंटों डटे रहे विधायक

अमित महतो बोले-प्राथमिकता के आधार पर गांवों का विकास हमारा लक्ष्य

Drain construction began after the dispute was resolved in Dom Tola, Rahe. The MLA himself remained present for hours.
खुद खड़ा हो कर मापी कराते विधायक अमित महतो।
सिल्ली (रांची) : "प्राथमिकता के आधार पर गांवों का विकास करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। बारिश के मौसम में ग्रामीणों को कीचड़ से मुक्ति मिले और हर गांव पक्की सड़क व बेहतर बुनियादी सुविधाओं से जुड़े, इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।" यह बात स्थानीय विधायक अमित महतो ने राहे प्रखंड अंतर्गत डोम टोला में नाली निर्माण कार्य के शुभारंभ के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।

CO ने की मापी, सुलझा विवाद

डोम टोला में नाली निर्माण को लेकर आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए विधायक अमित महतो खुद घंटों मौके पर डटे रहे। उनके निर्देश पर राहे के अंचलाधिकारी (CO) ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जमीन की सरकारी नापी करवाई। जमीन की मापी पूरी होने और विवाद सुलझने के बाद तुरंत नाली निर्माण का काम शुरू करा दिया गया। विधायक ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित गति से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य बादल महतो, प्रखंड सचिव पशुपति अहीर, सर्वे महतो, रोहिताश चौधरी, मनोज महतो, गोवर्धन अहीर, संदीप महतो, गपेश्वर महतो, पवन साहू, भजोहरी अहीर, वीर सिंह मुंडा और परमेश्वर महतो समेत काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم