GA4-314340326 रांची में अनमैप्ड वोटर्स के लिए बड़ी खबर: 6 और 7 जून को सभी बूथों पर लगेगा विशेष कैंप

रांची में अनमैप्ड वोटर्स के लिए बड़ी खबर: 6 और 7 जून को सभी बूथों पर लगेगा विशेष कैंप

 स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत होगी मैपिंग, सुबह 8 से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे केंद्र
ध्यान दें : जनगणना ड्यूटी वाले BLO सिर्फ दोपहर 1 बजे तक ही बूथ पर मिलेंगे

Big news for unmapped voters in Ranchi: Special camps will be held at all booths on June 6 and 7.
अनिल चौधरी/रांची : रांची जिले में रहने वाले ऐसे मतदाता जिनकी मैपिंग अब तक नहीं हो पाई है, उनके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय विशेष अभियान चलाने जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (DC) मंजूनाथ भजन्त्री ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर दो दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।

यह कैंप शनिवार, 06 जून और रविवार, 07 जून को आयोजित होगा। अगर आप भी अनमैप्ड वोटर हैं, तो इस वीकेंड पर अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ नजदीकी पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपनी मैपिंग सुनिश्चित करा सकते हैं।

कैंप का शेड्यूल और समय: एक नजर में

big-news-for-unmapped-voters-in-ranchi-special-camps-will-be-held-at-allbooths-on-June-6-7

 

 जनगणना में लगे बीएलओ के लिए हाफ-डे टाइमिंग

प्रशासन ने साफ किया है कि वैसे बीएलओ (Booth Level Officer) जिनकी ड्यूटी जनगणना कार्य में भी लगी हुई है, वे मतदान केंद्रों पर केवल हाफ-डे यानी सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक ही उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद वे जनगणना के काम पर लौट जाएंगे। हालांकि, अन्य केंद्रों पर कैंप शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।

जरूरी दस्तावेजों के साथ बूथ पर जरूर आएं

जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने रांची जिले के सभी नागरिकों और मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं। जो मतदाता अब तक मैप नहीं हुए हैं, वे इन दो दिनों (शनिवार और रविवार) के भीतर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जरूर पहुंचें, ताकि उनकी मैपिंग का काम बिना किसी देरी के पूरा किया जा सके।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم