GA4-314340326 सहेली के साथ लौट रही नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप

सहेली के साथ लौट रही नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप

angara(ranchi)  नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने के आरोपित तीन युवक व एक नाबालिक लड़का का अनगड़ा थाना की पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। नाबालिक लड़का को रिमांड होम भेजा गया जबकी तीन आरोपितों विजय टोप्पो, मनोज तिर्की, सोनू टोप्पो को जेल भेजा गया। सभी आरोपित अनगड़ा थाना क्षेत्र के बानपुर गिरजाटोली के रहनेवाले है। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवान ने बताया कि पीड़ीता ने सभी आरोपितों की पहचान कर ली है। इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

क्या था घटना: 

ज्ञात हो कि पीड़ीता अपनी एक बालिग सहेली के साथ 5 जून को प्रसिद्ध बेंती पैना पहाड़ पर्यावरण मेला घूमने आयी। दोनों नामकुम थाना क्षेत्र के लाली गांव की रहनेवाली है। मेला देखने के लिए जैसे ही दोनों सहेली निकलने लगी तभी बानपुर का विजय टोप्पो एक अन्य आरोपित के साथ एक ब्लोरो वाहन लेकर पहुंचा व बोला हमलोग भी मेला जा रहे है चलोगी, तो दोनो सहेली वाहन में बैठ गई। बानपुर के पास दो अन्य आरोपित वाहन में बैठे। मेला घूमने के बाद शाम सात बजे सभी वापस घर आने लगे। गंगाघाट जंगल में जबरन नाबलिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। साथ ही किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद एक सप्ताह तक पीड़ीता सदमें में रही। बाद में इस घटना की जानकारी अपनी दीदी को दी। इसके बाद 13 जून को अनगड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने