GA4-314340326 तीन बच्चों का पिता हुआ दो बच्चों की माता के साथ फरार

तीन बच्चों का पिता हुआ दो बच्चों की माता के साथ फरार

angara(ranchi)  सिकिदिरी थाना क्षेत्र के नवागढ़ में प्रेम-प्रसंग में तीन बच्चों का पिता कमलेश करमाली(45) दो बच्चों की मां मनीता देवी(35) के साथ फरार हो गया। बाद में सिकिदिरी थाना की पुलिस प्रेमी-युगल को खोजकर थाना ले आई। लेकिन प्रेमिका मनीता हर हाल में प्रेमी कमलेश के साथ रहना चाहती है। बताया जाता है कि 3 जून को नवागढ़ निवासी तीन बच्चों का पिता कमलेश करमाली अपनी प्रेमिका खक्सीटोली निवासी दो बच्चों की माता मनीता देवी के साथ फरार हो गया। मनीता के अचानक गायब होने पर पति बसंत बेदिया ने सिकिदिरी थाना में गुमसुदगी का सनहा दर्ज कराया। प्रेमी युगल अपने अपने बच्चों को घर में छोड़कर फरार हुआ था। बसंत बेदिया के आवेदन पर सिकिदिरी थाना पुलिस सक्रिय हुई, और 7 जून को प्रेमी-युगल को खोजकर थाना लाया गया। दोनों के स्वजनों को बुलाया गया। मनीता देवी हर हाल में अपने प्रेमी कमलेश करमाली के साथ ही रहना चाहती है। उसने अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। प्रेमी कमलेश करमाली भी अपनी प्रेमिका को अपने साथ रखने को तैयार है। सिकिदिरी थाना प्रभारी बीबी यादव ने बताया कि बसंत बेदिया द्वारा दिये गये गुमसुदगी के आवेदन पर कारवाई हुई। यदि महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है तो लिखित आवेदन दे, अग्रेतर कारवाई करवाई की जाएगी। इधर भाजपा एसटी मोरचा के रांची जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया ने बताया कि मनीता देवी अगर प्रेमी के साथ रहना चाहती है तो उसे प्रेमी के हाथों सौंप दिया जाएगा। इस मामले में किसी भी प्रकार की जर्बदस्ती की गई तो सिकिदिरी थाना का घेराव किया जाएगा।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने