 |
| मृतक दीपक मुंडा |
angara(ranchi) अनगड़ा के लंबकाबेड़ा स्थित बंद पत्थर खदान में डूबने से दीपक मुंडा(24) की मौत हो गई। घटना सोमवार की दोपहर साढ़े तीन बजे की है। दीपक नारायण सोसो के महुआटोली बुढ़ासरई निवासी बीनू मुंडा का पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार मौके पर पहुंचे। देर शाम तक शव को नही निकाला जा सका। थाना प्रभारी ने बताया कि शव निकालने के लिए एनडीआएफ की टीम को सूचना दी गई है। मंगलवार को खोज अभियान चलाया जाएगा।
 |
| इसी खदान में डूबने से हुई मौत |
घटना के संबंध में पिता बीनू मुंडा ने बताया कि दीपक अपने चार-पांच अन्य दोस्तों के खदान में नहाने गया था। नहाने के क्रम में ही वह डूब गया। यह खदान पिछले एक साल से अधिक समय से बंद है। इस खदान को मिटटी से भाथने की मांग ग्रामीण काफी समय से करते आ रहे है। पिछले साल भी खदान भाथने को लेकर आंदोलन किया गया था। खदान पानी से लबालब भरा हुआ है। गहराई दो सौ फीट से अधिक है। ग्रामीण अक्सर यहां नहाने आते है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.