![]() |
क्या था घटना:
ज्ञात हो कि पीड़ीता अपनी एक बालिग सहेली के साथ 5 जून को प्रसिद्ध बेंती पैना पहाड़ पर्यावरण मेला घूमने आयी। दोनों नामकुम थाना क्षेत्र के लाली गांव की रहनेवाली है। मेला देखने के लिए जैसे ही दोनों सहेली निकलने लगी तभी बानपुर का विजय टोप्पो एक अन्य आरोपित के साथ एक ब्लोरो वाहन लेकर पहुंचा व बोला हमलोग भी मेला जा रहे है चलोगी, तो दोनो सहेली वाहन में बैठ गई। बानपुर के पास दो अन्य आरोपित वाहन में बैठे। मेला घूमने के बाद शाम सात बजे सभी वापस घर आने लगे। गंगाघाट जंगल में जबरन नाबलिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। साथ ही किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद एक सप्ताह तक पीड़ीता सदमें में रही। बाद में इस घटना की जानकारी अपनी दीदी को दी। इसके बाद 13 जून को अनगड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.