GA4-314340326 जमीन में सो रहे पिता-पुत्र को करैत सर्प ने डंसा, दोनों की मौत

जमीन में सो रहे पिता-पुत्र को करैत सर्प ने डंसा, दोनों की मौत

पुत्र रितेश महतो

पिता सुधीर महतो
angara(ranchi)  अपने घर में जमीन में सो रहे पिता-पुत्र की सर्पदंश से सोमवार की सुबह में मौत हो गई। घटना अनगड़ा के बैजनाथ टाटा की है। रविवार की रात में पिता सुधीर महतो(35) अपने पुत्र रितेश महतो(10) के साथ अपने घर में जमीन पर बिस्तर बिछाकर सोया हुआ था। देर रात अचानक से विषैले करैत सर्प ने पिता-पुत्र को गहरी नींद में ही डंस लिया। दोनों की आंखें खुली तो सामने करैत सर्प को देखा। सुधीर ने उसे मार दिया। सुधीर को लगा सर्प से दोनों को नही डंसा है। इस भ्रम में पिता-पुत्र फिर से सो गये। सुबह में अचानक से दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो स्वजन इलाज के लिए स्वर्णरेखा अस्पताल ले गये। गंभीर स्थिति देख अस्पताल ने प्रबंधन ने दोनों को रिम्स ले जाने की सलाह दी। रिम्स ले जाने के क्रम में ही पिता-पुत्र की मौत हो गई। 

सुधीर रांची के रानीबगान स्थित एक संस्थान में काम करता था। रितेश बलदेव चिल्ड्रेन स्कूल का छात्र था। सुधीर अपने पीछे विधवा व छह साल की पुत्री छोड़ गया। रिम्स में पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव का अंतिम संस्कार लालगढ़ मुक्तिधाम में किया गया। इधर शव गांव में पहुंचते ही पूरा माहौल गममीन हो गया। सुबह में पिता-पुत्र की मौत की खबर मिलते ही गांव में किसी के घर चूल्हा नही जला। इधर भाजपा नेता अमरनाथ चौधरी, कांग्रेस नेता छोटेलाल महतो व भाजपा नेता धनीराम महतो, समाजसेवी मुकेश महतो ने सरकार से मृतक के स्वजनों को मुआवजा देने की मांग की है। ज्ञात हो कि राज्य सरकार के सर्पदंश से हुई मौत पर चार लाख रूपया का मुआजवा दिया जाता है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने