GA4-314340326 झामुमो कार्यकर्ता एसआईआर में सभी योग्य युवाओं का नाम जोड़े: डा. हेमलाल मेहता

झामुमो कार्यकर्ता एसआईआर में सभी योग्य युवाओं का नाम जोड़े: डा. हेमलाल मेहता

angara(ranchi)  एसआईआर को लेकर गुरूवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा अनगड़ा प्रखंड समिति की बैठक अनगड़ा पंचायत सचिवालय में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रिझुवा मुंडा व संचालन प्रखंड सचिव अमानुल्लाह अन्सारी ने किया। मुख्य अतिथि केन्द्रीय सदस्य सह जिला व महानगर संयोजक डा. हेमलाल मेहता थे। डा. हेमलाल मेहता ने झामुमो कार्यकर्ताओं को चुनाव आयोग द्वारा चलाये जा रहे मतदाता पुर्नरीक्षण एसआईआर व बीएलए 2 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सभी योग्य युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करायें। इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी जगेश्वर महतो, बालकिशोर शाही उर्फ बबुआ मानकी, पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा, श्रीनाथ मुंडा, गणेश बेदिया, सुधीर सिंह मुंडा, अरविंद उरांव, मनीष नायक, पूरन बेदिया, जगेश्वर करमाली, अर्जून बेदिया, बबलू महतो, रामदास लोहरा, अर्जून महतो, माया बेदिया, कृष्ण कुमार लोहरा, बिरसी बाण्डो, मधु लोहरा, जगदीश मुंडा हरदयाल मुंडा, सुमित महतो सहित काफी अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم