फोटो : नगड़ी में रिम्स टू के चारदीवारी निर्माण के लिए खोदे जाते नींव। फोटो : पुलिस अधिकारियों से बातचीत करते ग्रामीण रैयत। KANKE,(RANCHI) : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के नगड़ी गांव में रिम्स टू का निर्माण कार्य गुरुवार से शुरू हो गया। पहले फेज में लगभग साढ़े चार किलोमीटर लम्बा चारदीवारी का निर्माण कार्य होगा। इसके निर्माण पर लगभग 14 करोड़ की लागत आएगी। इधर कार्य शुरु होने के समय विरोध की आशंका के बीच पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल को नगड़ी में तैनात कर दिया गया था। सैकड़ों सशस्त्र महिला पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जिससे वे किसी भी अप्रिय स्थिति से सख्ती से निपट सकें। इधर भूमि पूजन के बाद जेसीबी से नींव की खुदाई तथा मिट्टी का उठाव शुरू कर दिया गया। इस बीच लगभग दो दर्जन महिलाएं और कुछ पुरुष वहां पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद सीओ अमित भगत, बीडीओ विजय कुमार, कांके इंस्पेक्टर कुणाल कुमार तथा बरियातू इंस्पेक्टर प्रकाश रजक से कार्य रुकवाने को कहा। साथ ही मुआवजा नहीं मिलने की बात भी कही। पदाधिकारियों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस संबंध में रैयत अपनी बात वरीय अधिकारियों से करें। वे इस मामले में कुछ भी नहीं कर सकते हैं। कुछ देर रुकने के बाद रैयत डीसी से मिलने के लिए रांची चले गए। इधर पुलिस बल की तैनाती के बीच कार्य तेजी से बिना किसी विरोध के चलता रहा। इस बार ग्रामीणों की संख्या बमुश्किल दो दर्जन ही थी। रैयतों ने बताया कि डीसी से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद उन्होंने इस सम्बन्ध में एसडीओ से बात की। कथित तौर एसडीओ ने कहा कि मुआवजा का भुगतान पहले ही हो चुका है। इसपर ग्रामीणों ने उनसे कागजात की मांग की, लेकिन वह उनको नहीं दिया गया। रैयतों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पहुंचने पर कथित तौर पर उनसे धक्कामुकी एवं अभद्र व्यवहार भी पुलिस द्वारा किया गया था। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना से साफ इंकार किया है। बाद में रैयतों ने एसडीओ से आग्रह किया कि उनको सीएम हेमंत सो से मिलवाया जाये जिसमें वे अपनी बातें रख सकें।
रिम्स टू की चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू, पुलिस की मुस्तैदी के बीच दबा रैयतों का विरोध
Kanke
0
Tags
Kanke News



إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.