GA4-314340326 सिल्ली : शादी की खुशियां मातम में बदली, पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो; युवक की मौत

सिल्ली : शादी की खुशियां मातम में बदली, पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो; युवक की मौत

दुर्घटनाग्रस्त वाहन।
सिल्ली (रांची) : सिल्ली-पतराहातु मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने शादी वाले घर की खुशियों को उम्र भर के गम में बदल दिया। हजाम के समीप एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में चालक कमलनाथ महतो (32 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने मामा के बेटे की शादी में शामिल होकर घर लौट रहा था।

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गाड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। हजाम के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे एक बड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कमलनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत सिंगपुर नर्सिंग होम, मुरी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सिल्ली रेफर कर दिया। हालांकि, सिल्ली अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शादी के अगले ही दिन हुआ हादसा

मृतक का फाइल फोटो 
मृतक कमलनाथ महतो मूल रूप से अड़ाल नवाडीह का निवासी था और रांची में रहकर काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार को अपने मामा परमेश्वर महतो (निवासी किता) के बेटे की शादी में शामिल होने निमुवा राजागोड़ा गया था। शादी के बाद शुक्रवार को वह वापस अपने गांव अड़ाल नवाडीह लौट रहा था। घर पहुंचने से पहले ही काल ने उसे रास्ते में घेर लिया।

पुलिस की कार्रवाई : घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS), रांची भेज दिया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव और ससुराल पक्ष में शोक की लहर दौड़ गई है।




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم