 |
| बीएलए कुलेश्वर मुंडा को प्रमाणपत्र देते प्रदेश अध्यक्ष |
angara(ranchi) रांची जिला कांग्रेस पार्टी के द्वारा शुक्रवार को अनगड़ा डाकबंगला में एक दिवसीय बीएलए(बूथ लेबर एजेंट) प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने किया। प्रशिक्षण के उपरांत बीएलए 2 के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विशिष्ट अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप थे। मुख्य ट्रेनर मो. हुसैन अंसारी, पुनीत तिग्गा ने बीएलए 2 का प्रशिक्षण दिया। केशव महतो कमलेश ने कहा कि बीएलए कांग्रेस पार्टी का स्तंभ। इन्होंने बीएलए से सरकारी बीएलओ(बूथ लेबल आफिसर) से निरंतर संपर्क बनाकर बूथ स्तर पर होनेवाली गतिविधियों पर अपडेट रहने का आहवान किया। विधायक राजेश कच्छप ने चुनावी तैयारियों, मतदाता सूची सत्यापन, वोटर जागरूकता और बूथ प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। सोमनाथ मुंडा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर प्रभावी कार्य करने, चुनौतियों का सामना करने तथा कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने के लिए बीएलए 2 को प्रशिक्षण दिया गया। कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण शिविर नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, राजेन्द्र मुंडा, श्रवण कुमार मुण्डा, दीपा उरांव, रज्जाक अंसारी, योगेन्द्र बेदिया, कुलेश्वर मुण्डा, जोन तिग्गा, छोटेलाल महतो, अजय तिर्की, साकिर अंसारी, सरिता देवी, फारूक खान, सचिन नायक, संजय नायक, अजय करमाली, आशीष मुण्डा, विशाल स्वांसी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.