![]() |
| बैठक में शामिल अधिकारी और जनप्रतिनिधि। |
सड़कों पर सख्ती, अतिक्रमण पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'
बैठक में गिरिडीह रोड, वनांचल चौक से लेकर इसरी बाजार और स्टेशन रोड तक सड़क के दोनों किनारों से अतिक्रमण हटाने का कड़ा निर्णय लिया गया। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सड़कों को घेरकर व्यवसाय करने वालों पर अब सख्ती बरती जाएगी।
सुरक्षा के लिए ये 5 बड़े फैसले
नो-एंट्री और स्पीड ब्रेकर : बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश का समय तय होगा। साथ ही दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे।
बाजार की शिफ्टिंग : सड़क किनारे बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं को निर्धारित सुरक्षित स्थलों पर शिफ्ट किया जाएगा।
बस स्टैंड का उपयोग : टेंपो और यात्री वाहनों का ठहराव अब केवल बस स्टैंड में ही सुनिश्चित होगा, ताकि सड़कों पर जाम न लगे।
वेस्टेज डंपिंग : कचरा फेंकने के लिए जमीन चिन्हित की जाएगी ताकि सड़कों पर गंदगी और फिसलन न हो।
सीसीटीवी की अपील : व्यवसायियों से सुरक्षा के मद्देनजर दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया गया है।
बैठक में इनकी रही मौजूदगीएसडीपीओ सुमित प्रसाद, इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, प्रमुख उषा देवी, जिप सदस्य सुनीता कुमारी और बैजनाथ महतो सहित डुमरी व निमियाघाट के थाना प्रभारियों ने बैठक में सुरक्षा सुझाव साझा किए। मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
"सड़कें आवागमन के लिए हैं, अतिक्रमण के लिए नहीं। जनसहयोग से हम इसरी बाजार को सुरक्षित बनाएंगे ताकि 8 मई जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।" -संतोष कुमार, प्रभारी एसडीओ

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.