GA4-314340326 big breaking/ शादी के समय पति से शराब नही पीने का कराया संकल्प, पीकर आया तो कर ली आत्महत्या

big breaking/ शादी के समय पति से शराब नही पीने का कराया संकल्प, पीकर आया तो कर ली आत्महत्या


angara(ranchi)  मना करने के बावजूद पति शराब पीकर घर आया तो गुस्से में नवविवाहिता ने फांसी लगातार आत्महत्या कर ली। घटना अनगड़ा थाना क्षेत्र के पैका टुंगरीटोली की है। सोमवार की रात में नवविवाहिता सीता देवी(30) ने अपने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की। मंगलवार की सुबह में अनगड़ा थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया। 30 अप्रैल को ही पैका बनियानटोली निवासी सीता का विवाह पैका टुंगरीटोली निवासी सन्नी उरांव उर्फ सनील(40) के साथ हुआ था। शादी के समय ही सीता ने अपने पति से शराब नही पीने का संकल्प कराया था। लेकिन शादी के बाद भी सन्नी लगातार शराब का सेवन कर रहा था। दो दिन पूर्व पत्नी सीता ने पति सन्नी उरांव को शराब नही पीने की अंतिम चेतावनी दी। बोली की कल से शराब पीकर आया तो मेरा मरा हुआ मुंह देखेगा। सोमवार को सन्नी फिर से शराब पीकर घर पहुंचा। सन्नी मजदूरी करता है। घर पहुंचते ही दंपति के बीच विवाद हुआ। देर रात सीता ने आत्महत्या कर ली। ज्ञात हो कि सन्नी की पहली पत्नी का पूर्व में बीमारी से मौत हो चुका है। सन्नी का यह दूसरा विवाह था। सन्नी ने प्रेम-विवाह किया था।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم