फोटो : कांके थाना में शांति समिति की बैठक में शामिल प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग। KANKE,(RANCHI): बकरीद पर्व को देखते हुए शुक्रवार को राजधानी के कांके थाना में शांति समिति की बैठक उपप्रमुख अजय बैठा की अध्यक्षता में हुई। प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी कांके साक्षी जमुआर ने सभी से शांति और सौहार्द से पर्व मनाते हुए जिला में एक मिसाल प्रस्तुत करने का आग्रह किया। कहा कि तीन माह के अपने कार्यकाल में उन्होंने यह पाया है कि कांके की जनता अमन पसंद है। वहीं इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने कहा कि अन्य धर्मों की भावना का पूरा ख्याल रखने की जरूरत है। साथ ही सभी विधि व्यवस्था का ध्यान रखते हुए पर्व मनाएं। सदर अंजुमन इस्लामिया कांके अब्दुल रहमान ने आश्वस्त करते हुए कहा कि पर्व पूर्णतः शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। कहा कि पहले की तरह प्यार और विश्वास का माहौल पुनः बनाए जाने की जरूरत है। वहीं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजर खान ने प्रतिबंधित चीजों से बचने का आग्रह किया। साथ ही कुर्बानी के दौरान पर्दा का ख्याल रखने की सलाह भी दी। इस अवसर पर सज्जाद अंसारी, रंजीत टोप्पो, वीरेंद्र नारायण तिवारी, नुरूल होदा, अजीजुल अंसारी, प्रदीप ठाकुर, सुलेमान अंसारी, मोबिन अंसारी, नेसार अहमद, नसीम अंसारी, सब इंस्पेक्टर कफील अहमद, राजकुमार तिग्गा, अरविंद कुमार, प्रवीण रजक, भीम सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बकरीद को लेकर कांके थाना में हुई शांति समिति की बैठक
Kanke
0
Tags
Kanke News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.