GA4-314340326 पारसनाथ भोगता के पिता का निधन, अंतिम संस्कार आज

पारसनाथ भोगता के पिता का निधन, अंतिम संस्कार आज

कालीचरण भोगता
angara(ranchi)  भवन निर्माण सह कर्मकार बोर्ड झारखंड सरकार के मेंबर सह साहेदा के ग्रामप्रधान पारसनाथ भोगता के पिता कालीचरण भोगता उर्फ विजय(80) का शनिवार की दोपहर में ह्रदयगति रुकने के कारण निधन हो गया। अंतिम संस्कार रविवार को पूर्वाहन 10 बजे साहेदा मोड़ स्थित तालाब शमशान घाट में किया जाएगा। मृतक अपने पीछे पुत्र पारसनाथ भोगता, सुखनाथ भोगता, भतीजा चन्द्रमोहन भोगता व नाती-पोता से भरा पूरा परिवार छोड़ गये। निधन पर पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, जिपस अनुराधा मुंडा, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, श्रवण कुमार मुंडा, नंदलाल राम, सुजीत कुमार, प्रकाश यादव, सोमनाथ बेदिया, महावीर भोगता, चमरलाल भोगता, अमरनाथ भोगता, प्रवेश भोगता आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم