![]() |
| खिताब जीतने वाली महिलोंग की टीम के साथ अतिथिगण |
पुरस्कार वितरण में इनकी रही उपस्थिति
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, अति विशिष्ट अतिथि आजसू नेता पारसनाथ उरांव, शिक्षाविद डा. अमर कुमार चौधरी, लुपुंग मुखिया शांति देवी, पंसस कुंती देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, समाजसेवी अजीत महतो, जेएलकेएम नेता सूरज नारायण महतो, विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल महतो, कांग्रेस नेता साकिर अंसारी, गेतलसूद उपमुखिया शंकर बैठा, अजय उरांव, समाजसेवी संजय महतो, किशुन महतो, वरिष्ठ पत्रकार अंसार अंसारी व समाजसेवी अमीरूल अंसारी थे।
संदीप महतो उर्फ भोलू बने प्लेयर आफ टूर्नामेंट
विजेता महिलोंग टीम को 70 हजार नकद, उपविजेता हेसल पैंथर को 50 हजार नकद, तीसरे स्थान पर ही आतिश स्पोटिंग व चौथे स्थान पर रही लायंस सालहन को 20-20 हजार रूपया नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा फाइनल का प्लेयर आफ मैच व प्लेयर आफ टूर्नामेंट का पुरस्कार महिलोंग टीम के कप्तान संदीप महतो उर्फ भोलू, बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार हेसल के हासिब अंसारी उर्फ छोटू, बेस्ट बोलर का पुरस्कार हेसल के हाफीज अब्बू सूफियान को प्रदान किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान
आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष जीतवाहन महतो उर्फ मंटू, संचालक रंजीत महतो, प्रभारी सुधांशु महतो, सचिव प्रवीण महतो उर्फ माइकल, कोषाध्यक्ष प्रवीण महतो, सहसचिव अनुज महतो, उपाध्यक्ष अमन चौधरी, अरविंद यादव, आशाराम महतो, दीपक सिन्हा, रूपेश महतो, मुकेश करमाली, विजय महतो, सीताराम महतो, अनिल महतो आदि का योगदान रहा।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.