angara(ranchi) जोन्हा के सीमरबेड़ा में आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर विवाद हो गया। चयन प्रक्रिया से नाराज महिलाओं ने बुधवार को अनगड़ा के सीडीपीओ कार्यालय का घेराव किया। बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ अनगड़ा, उपप्रमुख जयपाल हजाम व सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो को सौंपा। उपप्रमुख जयपाल हजाम ने मामले पर संज्ञान लेते हुए सीडीपीओ को मामले की कारवाई करने को कहा। ज्ञात हो कि मंगलवार को सीमरबेड़ा में सेविका चयन को लेकर ग्रामसभा किया गया था। इसमें कुल 10 अभ्यर्थियों ने अपना अपना आवेदन दिया। अंतिम रूप से सरिता देवी पति बिरसा भोगता को चुन लिया गया। जबकी दूसरे स्थान पर सुमी कच्छप पति अनिल उरांव रहा। सरिता देवी को आंगनबाड़ी सेविका चुने जाने का महिलाओं ने विरोध किया। महिलाओं का आरोप है कि सरिता देवी ने अपना जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाणपत्र, वोटर आईडी, आधार कार्ड आदि प्रस्तुत नही किया लेकिन चयन कर लिया गया। उपप्रमुख जयपाल हजाम ने बताया कि फिलहाल सीडीपीओ ने सरिता देवी के चयन को रोक दिया है। अग्रेतर कारवाई की जा रही है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.