angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड प्रशासन की तरफ से बुधवार को गेतलसूद पंचायत सचिवालय में नाविकों के बीच सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अनगड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल सोय ने नाविकों को सुरक्षा मापदंड की जानकारी दी। अध्यक्षता गेतलसूद उपमुखिया शंकर बैठा ने किया। ज्ञात हो कि पिछले दिनों मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बगरी बांध में क्रूज दुर्घटना को लेकर जिला प्रशासन रांची के निर्देश पर नाविक जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें गेतलसूद डैम में नाव चलाने वाले नाविकों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। नाविकों को अपने अपने बोट का अपडेट करने, स्वीमिंग व नाविक का लाइसेंस बनाने, आईएसआई मार्क का लाइफ जैकेट उपयोग करने, मौसम का अपडेट रहने के लिए प्रमाणिक मोबाइल एप का उपयोग करने, नशा में नाव नही चलाने व पर्यटकों को बोट पर नही चलाने का निर्देश दिया गया।
पर्यटकों की जान की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: बीडीओ जयपाल सोय
बीडीओ जयपाल सोय ने बताया कि पर्यटकों की जान की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्री वेडिंग वीडीओ शूट के दौरान भी हर हाल में लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य शर्त है। साथ ही खराब मौसम हो तो बोटिंग बंद रहेगा। बोटिंग खत्म करने के बाद ही लाइफ जैकेट को खोलना है इसका निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर भोला महतो, डीके महतो, चन्द्रीप गाड़ी सहित गेतलसूद, आगरटोली, गजरकाहा, जशपुर सहित अन्य क्षेत्र के नाविक उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.